Search

June 19, 2026 2:50 pm

पर्यवेक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता समूह की बैठक आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी 113 मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता समूह की बैठक कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर मतदान केंद्र मोगलाबांध मध्य विद्यालय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुगुडिया,प्राथमिक विद्यालय आमकोना,उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेकीडुबा में पर्यवेक्षक सह महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं पाकुड़िया बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील द्वारा जागरूकता बैठक कर मतदान प्रतिशत बड़ाने को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया । साथ ही ईवीएम द्वारा मतदान करने को लेकर डेमो बताया गया । अलग अलग मतदान केंद्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पर्यवेक्षक दल में डीआरडीए डायरेक्टर अजय सिंह बड़ाइक,जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण,पीएचईडी कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव,जिला रोजगार पदाधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य पर्यवेक्षक शामिल थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!