एस कुमार
महेशपुर/अभाविप के जिला संयोजक गुंजन तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को महेशपुर- खांपुर पंचायत के महादेवनगर गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. अभाविप ने घर- घर जाकर आगामी 01 जून 2024 को अपने सभी कार्य को छोड़कर राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान करने की अपील की. वहीं जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने कहा कि हमारा भारत देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश और चुनाव प्रक्रिया से हमें एक मजबूत सरकार प्राप्त होती है, जो अगले 5 वर्ष तक अपने देश को सफलता के शिखर तक ले जाने का कार्य करती है. हम अपना वोट डालकर सरकार या प्रतिनिधि ही नहीं चुनते देश की दशा और दिशा भी तय करते हैं. मौके पर जीत साहा, पीयूष चौबे, शिवम चौबे, विवेक कुमार सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।





