अब्दुल अंसारी
Also Read: दिनेश मुर्मू की मौत की निष्पक्ष जांच हो, गरीबों को एसआईआर में न हो परेशानी: बाबुधन मुर्मू
पाकुड़ियपा (पाकुड़)आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत 06 महेशपुर विधानसभा अंतर्गत पाकुड़िया प्रखण्ड के मतदान केंद्र संख्या 198 उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदलबनी में गुरुवार को शत प्रतिशत मतदाताओं को आगामी 1 जून को समय प्रातः सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करने हेतु जागरूकता लाने के उदेश्य से बीपीआरओ त्रिदीप शील के उपस्थित में प्रखण्ड स्वीप कोषांग के कर्मी, पदाधिकारीयों, आंगनबाड़ी सेविका एवं मतदान केंद्र जागरूकता समूह के सदस्यों के द्वारा स्थानीय मतदाताओं की उपस्थिति में वोट देने के लिए अपील किया गया। साथ ही सभी उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व निर्वाचन में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के सदस्यों द्वारा मतदान का शपथ दिलाया गया ।






