राजकुमार भगत
Also Read: राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल में पाकुड़ के 6 खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी की लहर।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में वीएलई और आईसीटी इंस्ट्रक्टर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने फर्स्ट टाइम वोटर्स और युवाओं से अपील की कि वे मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे को जागरूक करें। कार्यशाला के दौरान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाई और उनके मोबाइल पर चुनाव से संबंधित स्टीकर और भारत चुनाव गाने के साथ मोबाइल प्रकाश लहराकर हॉल को जगमगाया। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा, आज 28 अक्टूबर को 5 बजे से 7 बजे तक सोशल मीडिया कैंपेन #MummyPapaVoteDo अभियान में भाग लेने का आह्वान किया गया है।







