Search

April 27, 2026 2:49 pm

जीवन के लिए जितना जरूरी रक्तदान,देश के लिए उतना ही जरूरी है मतदान।

बजरंग पंडित

सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत गर्भवती मरीज मोमोजा बीबी के लिए लाइफ सेवियर्स समूह पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करवा कर मानवता की मिसाल पेश की है। रक्तदाता अख्तरुल शेख ने पाकुड़ नगर स्थित ब्लड बैंक जाकर महिला के लिए रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान लाइफ सेवियर्स ने रक्तदान के माध्यम से पाकुड़ के मतदाताओं को वोट फॉर पाकुड़ वोट फॉर झारखंड के माध्यम से सत प्रतिशत मतदान के लिए अपील भी की है। जब जिला प्रशासन तमाम प्रयास करके जिले के मतदाताओं को मतदान के लिए आग्रह कर रहा है तब संगठन का यह प्रयास काफी सराहनीय है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि समाज के लोगों के सेवा करने के साथ-साथ बेहतर पाकुड़ और बेहतर झारखंड के लिए पाकुड़ के लोग मतदान करें और इसमें संगठन के कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाई इसलिए उन्होंने यह प्रयास चालू किया है। मौके पर समूह के अध्यक्ष अबेदुल शेख,सह अध्यक्ष अब्दुर रब,सचिव नाफिसुल आलम,सक्रिय सदस्य रमजान शेख, तारिक अज़ीज तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!