Search

May 9, 2026 9:49 pm

महेशपुर में वोट बहिष्कार और छिट पुट घटना के बाद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान।

वोट बहिष्कार की खबर आने के बाद फूले प्रशासन के हाथ पर, काफी समझा बूझकर करवाया मतदान।

विरोध के बाद ग्रामीणों ने किया मतदान।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अंतिम चरण में राजमहल लोकसभा चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुई। लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग काफी उत्साह देखी गई। सुबह से ही मतदाता घर से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। साथ ही इस लोकतंत्र के महापर्व में नए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। वही चुनाव कर्मियों ने मतदाताओं को गुलाब फूल देकर मतदान केंद्र में स्वागत भी किया।
वही महेशपुर प्रखंड के तीन बुथ संख्या 27, 28, 44 में चुनाव बहिष्कार करने का मामला सामने आया। जहां महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के घण्टो समझाने व आश्वासन के बाद वोटिंग कराई गई।

img 20240601 wa00436853567365460454572

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!