अमर भगत
अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार में झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू की गर्मागर्म आगमन हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद, उन्होंने अमड़ापाड़ा बाजार स्थित कार्यालय और सुशील भगत के आवासीय हॉल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाएं कीं। हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और झामुमो को मजबूती देने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तरीय पंचायत में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने की अपील की। इस अवसर पर झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






