Search

April 17, 2026 8:03 am

तंबाकू निषेध अभियान चलाकर दुकानदारों को नशीली पदार्थ बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक सुभाष यादव एवं ए एस आई महादेव चौधरी ने पुलिस बलों के साथ पाकुड़िया बाजार में दर्जनों दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सभी दुकानदारों को तम्बाकू गुटखा आदि निषेध पदार्थ बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। अंचल निरीक्षक ने बताया कि ऐसे निषिद्ध पदार्थ बिक्री एवं सेवन प्रतिबंधित है । दुकानों पर गुटखा तंबाकू पाए जाने पर तम्बाकू निषेद अधिनियम के तहत करवाई की जाएगी । उन्होंने दुकानदारों को शक्त हिदायत देते हुए कहा तम्बाकू व गुटका बेचना दण्डिय अपराध है। इसके सेवन से असाध्य रोग होते है। प्रति वर्ष लाखो लोग तम्बाकू व गुटका के सेवन से असमय काल के गाल में समा रहे है। इसलिए जहर बेचना बन्द करे, अन्यथा आगे पकड़ाने पर आर्थिक दण्ड के साथ कानूनी करवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!