अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया विश्व जल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लोक कल्याण सेवा केंद्र व झारखंड यूथ नेटवर्क के युवाओं के साथ दुर्गापुर गांव मे जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस वर्ष 2024 के लिए ‘विश्व जल दिवस’ का विषय ‘शांति के लिए जल है वर्तमान में वैश्विक स्तर पर जल एक ऐसा विषय है जो कई देशों में संघर्ष का कारण बना हुआ है जल जीवन के लिये तो आवश्यक है ही साथ में जल के महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर जल दो देशों या क्षेत्रों के बीच में संबंधों को बेहतर भी कर सकता है और संघर्ष भी भड़का सकता है। विश्व जल दिवस पर युवाओं के द्वारा दुर्गापुर डेम में साफ सफाई किया।और बिभिन्न स्लोगन जैसे सबके लिए जल, जल के लिए सब,प्राकृतिक संसाधनों का करें सम्मान,जल संरक्षण करना हो जाएगा आसान। पानी से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को वैश्विक जल चुनौतियों का समाधान करने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर, युवाओं ने बताया कि इस वर्ष का विश्व जल दिवस का थीम है “वाटर फोर पीस “बढ़ती जनसंख्या के कारण जल संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, और यदि समय रहते हम इसका संरक्षण नहीं करें, तो भविष्य में जल संकट एक बड़ी समस्या बन सकता है।हम सभी इस पहल का समर्थन करें और अपने आस-पास के पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं।जल है तो कल है, इसलिए इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस विश्व जल दिवस पर, आइए हम सभी एक स्वस्थ, हरित और सुन्दर भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं । इस कार्यक्रम में सोनेलाल मुर्मू , श्रीतन सोरेन , अर्पित भगत , सुनील टुडू सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया ।







