Search

October 15, 2026 10:37 am

महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी के निधन पर प्रखंड वासियों में शोक की लहर।

एस कुमार

पाकुड़िया महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी 68 वर्षीय प्रो. सुहाषिनी बेसरा का निधन बुधवार को दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन पर प्रखंड वासियों में शोक की लहर है। प्रो. सुहाषिनी बेसरा की पहचान बहुत ही विद्वान एवं प्रखर महिला के रूप में थी । प्रो. सुहाषिनी बेसरा सुंदरवती महिला कॉलेज भागलपुर की छात्रा रह चुकी थी और प़ढाई पूरी करने के बाद पहली बार उसी सुंदरवती महिला कॉलेज भागलपुर में ज्यूलोजी विषय का प्रोफेसर बनी । इसके बाद तबादला होने पर महिला कॉलेज लोहरदगा की प्रोफेसर बनी। बाद में राँची कॉलेज रांची में प्रोफेसर बनी और वहीं से वह सेवानिवृत्त भी हुई । उन्होंने इसी वर्ष 2024 में पाकुड़िया प्रखंड के खैराकांदर गांव में इंग्लिश मीडियम का डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल की स्थापना की है । उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दुमका जिला के गोडी गांव में होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!