सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) प्रखंड के सभी बुथो मैं पहुंचे मतदान कर्मी, बी एल ओ के द्वारा पुष्प देकर किया गया स्वागत, दिया गया वेलकम किट एवं आवश्यक जरूरत की सामग्री। प्रखंड के बूथों में मतदान कर्मी पहुंचने के उपरांत बी एल ओ के द्वारा पी ओ और उनके टीम को पुष्प देकर स्वागत करते हुए वेलकम किट देते पहली बार देखा गया, साथ ही आवश्यक सामग्री में इलेक्ट्रिक केतली, इमरशियलरोड, बाल्टी ,मग तोलिया , ओआरएस, आदि आवश्यक सामग्री के अलावे वेलकम किट दिया गया। जबकि वेलकम किट मे बिस्कुट, भुजिया, शैंपू, साबुन, कंघी, मुढी़, मूंग दाल, भुजिया, पेस्ट, ब्रश, हैंडी ,प्लस, वैसलीन ,टॉर्च और कलम शामिल है। बुथ में मतदान कर्मी का गर्म जोशी के साथ स्वागत से निश्चित रूप से कर्मियों में काम करने के प्रति उत्साह बड़ा है।





