Search

May 10, 2026 4:51 am

पत्नी ने पति के विरुद्ध प्रताड़ित करने का किया मामला दर्ज।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंगला बांध गांव की एक विवाहिता अपने पति के विरुद्ध दहेज की मांग कर गाली गलौज मार पीट एवं प्रताड़ित करने कि शिकायत पाकुड़िया थाना में किया है। पीड़िता मोंगला बांध निवासी सरिता देवी ने अपने पति सपन सरकार के ऊपर आरोप लगाया है कि मेरी शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व में हुई थी और मेरे 3 बच्चे भी हैं। 2 वर्ष तो सब ठीक-ठाक रहा कुछ वर्षों से मेरा पति बार-बार पर झगड़ा एवं मारपीट करता है एवं पैसों की मांग करते हैं जिसके लिए कई बार स्थानीय तौर पर विचार भी हुआ है। मेरा पति का किसी और लड़की के साथ अवेध संबंध है जिस कारण मेरा गहना एवं मेरे द्वारा खरीदी गई स्कूटी भी बेच दिया है। 17 से 19 मई तक मारपीट किया हैं। इसी बात को लेकर मेरे भाई एवं मां मुझे देखने आए तो उनसे भी पैसे की मांग करने लगा मेरे भाई एवं मां के साथ भी मारपीट किया तथा कहने लगा कि आज तुम्हें जान से मार देंगे हसुआ लेकर मेरे भाई एवं मां को घर से भगा दिया। तथा मुझे घसीट कर मारते हुए घर के अंदर ले गए। जब मां एवं भाई थाना पहुंचा तो मेरा पति मुझे छोड़ कर कहीं भाग गए तब जाकर मेरा जान बचा। मामले को लेकर थाना कांड संख्या 20/24 धारा 498ए,323,504, 506 आई पीसी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में लग गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!