Search

August 10, 2026 10:01 am

जदयू जिला अध्यक्ष के प्रयास से पानी की समस्या का समाधान, टैंकर से पानी की व्यवस्था।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे ही नगर में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। गुरुवार को नगर के किताजोर मोड़ स्थित वार्ड संख्या 1 में गंभीर पानी की समस्या देखने को मिली। इलाके के चापाकल कई दिनों से खराब पड़े हैं और डीप बोरिंग से भी पानी नहीं निकल रहा है। ऐसे भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने नगर परिषद पदाधिकारियों से बातचीत कर पानी की व्यवस्था करवाई। गौतम मंडल के प्रयासों से वार्ड संख्या 1 के किताजोर मोड़ में पानी टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया गया। पानी मिलने के बाद मोहल्लेवासियों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। इस मौके पर गौतम मंडल ने बताया कि इलाके में पानी की समस्या को लेकर नगर परिषद से लगातार संपर्क किया गया है। वर्तमान में एक टैंकर के माध्यम से रोजाना मोहल्ले में पानी आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बहुत जल्द किताजोर मोड़ (वार्ड संख्या 1) और माजिद टोला में नगर परिषद की ओर से एक-एक डीप बोरिंग कराया जाएगा, जिससे दीर्घकालीन समाधान सुनिश्चित हो सके। मोहल्लेवासियों ने जदयू जिला अध्यक्ष और नगर परिषद का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही स्थायी समाधान मिलेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!