बजरंग पंडित
पाकुड़ के सोनाजोरी सदर अस्पताल में इलाजरत तीन मरीजों के लिए रक्तदान की आवश्यकता थी, लेकिन परिजनों की खोज के बावजूद रक्त नहीं मिल पा रहा था। इस संकट की घड़ी में इंसानियत फाउंडेशन ने आगे बढ़कर मदद की और अपने सदस्यों के माध्यम से रक्तदान किया। महेशपुर मानिकपुर की 28 वर्षीय गर्भवती महिला साहिला बीबी का हीमोग्लोबिन कम हो गया था और उन्हें बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। इसके अलावा, 6 वर्षीय तमन्ना यास्मीन को ए पॉजिटिव और एक अन्य बच्चे को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी, जो थैलेसीमिया से पीड़ित था। परिजनों ने रक्त की खोज की, लेकिन असफल रहे। इस स्थिति में इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन और उप सचिव आसादुल मुल्ला से संपर्क किया गया। इसके बाद, महेशपुर से तोता शेख, रिसादुल शेख, अब्दुल हामिद और हसन शेख ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद, परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का धन्यवाद किया और डोनर मित्रों ने कहा कि रक्तदान करके उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है और वे आगे भी असहाय और जरूरतमंदों को रक्तदान करते रहेंगे। इस मौके पर इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, उप सचिव आसादुल मुल्ला, बादरुल शेख, पियूष दास और कर्मचारी नविन कुमार उपस्थित थे।





