Search

May 12, 2026 2:01 am

कीटनाशक दवाई खाने से महिला की मौत

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा पाकुड़, जांच में जुटी है पुलिस।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती मोहनपुर ग्राम निवासी 24 वर्षीय एलिजाबेथ मरांडी नामक एक महिला का शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर पाकुड़िया पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया । महिला की इलाज कर रहे चिकित्सक डा सफीउल ओला ने बताया कि मोहनपुर गांव की रहने वाली महिला एलिजाबेथ मरांडी की तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार की सुबह उसके परिजन पाकुड़िया अस्पताल में उसे भर्ती कराया था,परिजनों ने बताया था कि चूहा मारने की कीटनाशी दवा खाने से उसका तबियत अत्यधिक खराब हो गया है । शुक्रवार को दिनभर इलाज के बाद उक्त महिला का तबियत शनिवार की सुबह ठीक हो गया था और ठीक हो जाने पर उसे छुट्टी दे दिया गया। छुट्टी के बाद शनिवार की सुबह परिजन उसे घर वापस ले गए , घर वापस जाने पर घर पर वह खाना खाई। खाना खाने के बाद उसका तबियत अचानक फिर से बिगड़ गया और परिजन उसे पुनः वापस दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया। और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस लाश को कब्जे में कर उसके अंत्यपरीक्षण हेतु पाकुड़ भेज दी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच में जुट चुकी है । प्रभार थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही इस मामले में कुछ बताया जा सकता है,फिलहाल मृतिका की मां ढोलकट्टा निवासी बालेसुरी हांसदा के शिकायत पर यू डी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!