झामुमो युवा नेत्री के समक्ष भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा
एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत के कांकजोल एवं मानिकपुर गांव एवं पलसा पंचायत के पलसा, रणगांव , बोढा सहित दो दर्जन गांव में शनिवार को झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान कांकजोल गांव एवं पलसा पंचायत के रणगांव, हरिजंटोला में केंद्रीय समिति सदस्य के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष झामुमो का दामन थामा । युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । हर एक गांव में युवा नेत्री के पहुंचने पर माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया । इस मौके पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मतदान करने को लेकर लोगो को जागरूक किया साथ ही विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी को जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को क्रम संख्या तीन नम्बर पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने हो बाते बताई ।इस मौके पर जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गाजी मंडल ,जिला समिति सदस्य अरशद मंडल , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ,हलीम शेख ,मिल्टन शेख ,टॉनिक शेख ,आशिक शेख,पंचायत समिति सुहीदा बीबी ,अजहरूल इस्लाम,संजय रविदास,हसीबुल शेख ,कबीरूल इस्लाम ,यमुना पहाड़िया , चीमू पहाड़िया ,मिनी शेख , बुद्दीन शेख ,सहाबुद्दीन शेख ,रबीना खातून , सहनाज परवीन,ओबैदा खातून ,रोमा दास, पॉली दास,रेखा दास सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।





