Search

May 12, 2026 5:22 pm

महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण एवं पुरुषों का हाइड्रोसील का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ पंकज कुमार विराजी ने किया । इस दौरान प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव से पहुँची कुल 30 महिलाओं का बंध्याकरण एवं 5 पुरुषों का हाइड्रोसील 2 पुरुषों का नसबंदी ऑपरेशन किया गया । आपरेशन के बाद महिलाओं एवं पुरुषों को सभी जरूरी दवा एवं अन्य सामग्री दिया गया । मौके पर सभी लाभार्थियों को उनके खाते में सरकार द्वारा निर्धारित रुपए हस्तांतरित और उत्प्रेरकों को तीन तीन सौ रुपया करके हस्तांतरित किया गया । मौके पर डॉ अभय कुमार यादव, डॉ मुकेश कुमार मंडल, डॉ गंगा शंकर शाह सहित ए एन एम बसंती टुडू ,बबिता कुमारी , कल्पना कुमारी, शीला कुमारी,नित्या कुमार पाल, अलख निरंजन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे । डॉ अभय कुमार यादव ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है । जरूरतमंदों को इसका लाभ उठाने की अपील की ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!