Search

April 27, 2026 1:08 am

कार्यकर्ता पार्टी की जान है,जमीनी स्तर के असल हीरो है कार्यकर्ता,उपासना।

झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी ने बिरकिट्टी में चलाया जनसंपर्क अभियान।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के बिरकिट्टी पंचायत के पारकुडा गांव में झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कालेश्वर मरांडी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा । वही झामुमो युवा नेत्री एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिफिना हेंब्रम ने पार्टी का पट्टा पहनकर पार्टी में स्वागत किया । इस अवसर पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी के पक्ष में वोट देने की अपील की साथ ही हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बिस्तर से जानकारी दिया ।मतदान को लेकर लोगो को जागरूक किया । इस मौके पर सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे ।

img 20241104 wa00388434097423783065683

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!