सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड): मजदूरी राशि की विवाद को लेकर हाथिगड मौजा में स्थित कई पत्थर क्रशरों को ग्रामीण व रैयतों ने बुधवार को बन्द करा दिया। क्रशरों में वाहनों में पत्थर लोड करने का कार्य स्थानीय ग्रामीण व सम्बन्धित जमीन के रैयतों द्वारा किया जाता है। इसमे इन्हें सीएफटी की हिसाब से मजदूरी भुगतान की जाती है। मजदूरों ने पत्थर लोडिंग कार्य मे प्रति 100 सीएफटी 300 रुपये की मांग करने पर क्रशर संचालक लोकनाथ प्रसाद भगत , टीपू अंसारी सहित अन्य दो संचालको ने इंकार कर दिया। संचालको का कहना है कि सभी क्रशरों में 160 रुपये प्रति 100 सीएफटी चल रहा है। रैयत सहित मजदूरों ने कहा कि लीज में ली गई जमीन की राशि का भी भुगतान अभी तक पूरी तरह नही की गई है। वही लोडिंग में भी कम राशि भुगतान की जा रही है। उधर हाथिगड पंचायत के मुखिया सुनील टुडू ने बताया कि लोडिंग विवाद का समाधान को लेकर ग्रामीणों के साथ बातचीत की जा रही है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। वही क्रशर संचालक टीपू अंसारी ने बताया कि लोडिंग को लेकर मामला है। जल्द ही मजदूरों से बात कर इसका निदान कर दिया जाएगा।





