Search

October 7, 2026 5:38 pm

वर्षों की दूरी पिघली—विशेष मध्यस्थता अभियान में दंपति फिर से हुए एक।

राजकुमार भगत

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष मध्यस्थता अभियान ने एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण-पोषण वाद संख्या 77/2025 (सामनुर खातून बनाम टिंकू शेख) में अलग रह रहे दंपति को फिर से एक साथ जीवनयापन के लिए सहमत करा लिया गया। प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच वर्षों से चले आ रहे मतभेद दूर हुए और दंपति ने सात वर्ष की बेटी के भविष्य को देखते हुए पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। न्यायाधीश ने उन्हें आपसी समझ, सद्भाव और पारिवारिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!