Search

May 10, 2026 2:22 pm

तुम रहो चुनाव में व्यस्त… हम रहे पत्थर चोरी में मस्त… के तर्ज पर पाकुड़ में गिट्टी माफिया पुनः सक्रिय

आचार संहिता के आड़ में अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे दो ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

प्रशासन चुनाव को लेकर व्यस्त,माफिया ओवरलोड परिवहन को लेकर मस्त

खनिज के अवैध परिवहन को रोकना जिला प्रशासन के लिए चुनौती।

सतनाम सिंह

पाकुड़: बीते रात प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन व पुलिस बल ने गिट्टी का ओवरलोड परिवहन कर रहे दो हाइवा ट्रक जप्त किया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अजय आर्यन ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान प्यादापुर बायपास ओवर ब्रिज से गुजर रहे दो ओवरलोड वाहन गिट्टी लदा को रोक माइनिंग चालान की मांग की। जांच के क्रम में देखा तो माइनिंग चालान पर गिट्टी का वजन जो अंकित था उससे अधिक गिट्टी इन दोनो हाइवा ट्रकों पर लदा पाया गया।एक हाइवा पर डाला से दो फिट ऊपर तक गिट्टी लदा पाया गया जिसका वजन अनुमानित 50 टन के आसपास बताया जा रहा है।जबकि गाड़ी की लोड कैपेसिटी की क्षमता 36 टन के आसपास है।दोनो हाइवा को पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।दोनो ही हाइवा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बताएं जा रहे है जिनमे एक हाइवा किसी पगला का है,आगे की अग्रसर करवाई को लेकर नगर थाना प्रभारी ने खनन विभाग को लिखित में जानकारी दे दी है,जुर्माना या कानूनी कारवाई अब खनन विभाग के द्वारा की जाएगी।

img 20240504 wa00941952192589020092370
img 20240504 wa00957910824670992155615

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!