Search

September 22, 2026 2:16 pm

युवा नेत्री उपासना मरांडी ने ईद के अवसर पर बढ़ाया सौहार्द, लोगों को दी मुबारकबाद।

अब्दुल अंसारी

महेशपुर: महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ीकियारी स्थित विधायक प्रतिनिधि रुहुल अमीन के निज आवास पर युवा नेत्री एवं समाजसेविका उपासना मरांडी ने पहुंचकर क्षेत्र के लोगों को ईद की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रुहुल अमीन, सफाजुल अंसारी, फारूक अंसारी, तारिक अनवर, सजहां शेख, असराफुल अंसारी, रायसुद्दीन अंसारी, शरीफ अहमद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर ईद के इस पावन अवसर पर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!