एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के सिंघना गांव में शनिवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टा गांव निवासी मताल हेम्ब्रम के पुत्र डिप्टी हेम्ब्रम अपने दीदी के घर महेशपुर थाना अंतर्गत सिंघना गांव गया हुआ था. जहां बिजली का पंखा नहीं चल रहा था. युवक ने घर मे अकेले पंखा मरम्मत कर रहा था. इसी दरम्यान बिजली की तार के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया. वही परिजनों ने युवक की गंभीर स्थिति को देख आननफानन में सीएचसी महेशपुर ले गया. जहां चिकित्सकों ने युवक की जांच कर मृत घोषित कर दिया।





