लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू हर संभव मदद कर दिया भरोसा
सतनाम सिंह
पाकुड़ युवा समाज सेवी अजहर इस्लाम शनिवार को सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव के मदरसा कमरूल होदा निजामिया दौरा किया मदरसा पहुंचकर किस तरह की समस्या है उसका जायजा लिया और समाधान करने का आश्वासन मदरसा कमेटी को दिया। मदरसा के मौलाना अंजार ने बताया कि मदरसा में 2188 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते है। मदरसा में कई तरह की समस्या है। जिसमें से मुख्य समस्या पानी व बिजली की बनी हुई है। उन्होंने कहा तीन बोरिंग पहले से किया गया हैं, लेकिन तीनों बोरिंग फेल होने के कारण पानी की समस्या बढ़ गयी है। मदरसा में पढ़ाई करने वाली छात्र-छात्राओं को बाहर से पानी लाना पड़ता है। इतना ही बिजली की लो-वोल्टेज भी एक समस्या बनी हुई है। लो-वोल्टेज के कारण गर्मी के दिनों में बच्चों को परेशानी होती है। युवा समाज सेवी अजहर इस्लाम ने मदरसा के मौलाना, शिक्षक व ग्रामीणों को बताया कि मदरसा की दोनों समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए पहले जेई से मिट्टी का जांच कराकर बोरिंग कराया जाएगा ताकि जहां पानी हो उस जगह पर ही बोरिंग किया जा सके। वहीं बिजली की समस्या को दूर करने के लिए मदरसा के लिए अलग से नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बिजली की समस्या दूर हो सके। मौके पर मुखतार शेख, अलाउद्दीन शेख के अलावे अन्य मौजूद थे।







