Search

April 26, 2026 9:03 am

दो पंचायत व नगर परिषद के एक वार्ड में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को जिले के दो प्रखंड में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों से आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। सदर प्रखंड के जमशेरपुर पंचायत, महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा पंचायत एवं नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में आमजन अपनी अपनी समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराया। पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। लाभुकों को कंबल और धोती साड़ी का वितरण के अलावा स्कूली छात्राओं के बीच साईकिल वितरण योजना व सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की स्वीकृति पत्र दी गई। शिविर में अबूआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना सहित विभिन्न योजनों की जानकारी दी जा रही है।

IMG 20231211 WA0018
IMG 20231211 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!