Search

June 30, 2026 3:57 am

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 7 पुड़िया नशीला पदार्थ और 10 हजार रुपये बरामद

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के कोयला रोड दुर्गापुर स्थित एक चाय दुकान के पास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कई लोग भागने लगे, जिसमें पुलिस ने दिलदार अंसारी (आसनढ़ीपा निवासी) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर (2.06 ग्राम), 12 सिगरेट, 10 हजार रुपये नगद और ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। मामले में नगर थाना कांड संख्या 158/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित पुलिस टीम शामिल थी।

img 20260629 wa01142824759914144877983
img 20260629 wa01155462425733565493702

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!