Search

October 17, 2026 12:40 am

युवा नेता अफीफ अमसल ने चलाया युवा जनसंपर्क अभियान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

युवा संपर्क यात्रा के तत्वावधान में युवा नेता आफिफ अमसल के नेतृत्व में पाकुड़ प्रखंड के नरोत्तमपुर और कुमारपुर पंचायत के विभिन्न गांव में गुरुवार को जनसंपर्क यात्रा चलाया गया। युवा नेता अफिफ अमसल ने क्षेत्र की लचर व्यवस्था, बेरोजगारी और योजनाओं की क्रियान्वयन में भारी लापरवाही और कमीशन खोरी पर दुख और आश्चर्य व्यक्त करते हुए वर्तमान नेतृत्व पर गंभीर टिप्पणी की। युवा नेता ने अपने संबोधन में पूर्व विधायक अकिल अख्तर के द्वारा 2009 से 2014 के बीच किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से पुनः उन्हें नेतृत्व देने की अपील की। मौके पर जिला प्रधान सचिव मिथलेश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, प्रखंड कोषाध्यक्ष मोसारफ हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्लाह,युवा प्रभारी मंजूर आलम, प्रखंड संगठन सचिव अब्दुल रशीद, युवा प्रखंड सचिव अलीम शेख, मोजा, महमादुल, अलीम, नईम, सादेक और भी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे ।

img 20240711 wa00157359801012682075167

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!