Search

May 11, 2026 7:14 pm

झारखंड के नौजवान रहे आश्वस्त भाजपा सरकार में आपके सारे सपने होंगे पूरे :– बाबूलाल मरांडी

जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक मामले पर बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के ऊपर सीट बेचने का लगाया आरोप।

प्रशांत मंडल

पिछले दिनों हुई जेपीएससी परीक्षा मामले में पेपर लीक हुई थी इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच की मांग किया हैं। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परीक्षा में उन्हें दिए गए प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट के नंबर अलग-अलग हैं। नियमानुसार बुकलेट और ओएमआर पर एक समान नंबर अंकित रहने चाहिए।परीक्षा के दौरान ही इस शातिराना साजिश का मतलब है कि परिणाम में भी छेड़छाड़ कर सीटों को बेचने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जेएसएससी सीजीएल के बाद आपाधापी में आयोजित की गई।जेपीएससी परीक्षा के बारे में छात्रों की शंका सच साबित हुई। जेपीएससी परीक्षा में कदाचार से झारखंड के युवाओं के प्रति चंपई सरकार की बुरी नियत स्पष्ट हो गई। ये भ्रष्ट सरकार झारखंड के युवाओं को नौकरी देना ही नहीं चाहती। उन्होंने कहा झारखंड के नौजवानों को आश्वस्त करता हूं कि उनके परिवार के सपने को टूटने नहीं दूंगा,भारतीय जनता पार्टी उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी।उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यथाशीघ्र जेपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा रद्द कर इसकी सीबीआई जांच कराते हुए सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग किया हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!