बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो
चतरा हंटरगंज प्रखंड के भाग सात की जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी और नावाडीह पंचायत की मुखिया बसंती पन्ना ने संयुक्त रूप से विधि विधान के साथ ग्राम भोजपुर में नए ट्रांसफार्मर का फीता काट कर उद्घाटन किया।ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।ग्रामीणों ने कहा कि कई महीने से ट्रांसफार्मर खराब था।भीषण गर्मी से लोगों को जीना मुश्किल हो रहा था।ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना स्थानीय बड़े नेताओं को दिया गया लेकिन किसी ने भी सुध नहीं लिया।स्थानीय जिला परिषद सदस्या का प्रयास लाया रंग जिसका उद्घाटन स्वंय ग्रामीणों की उपस्थित में किया गया है।
इस मौके पर युवा नेता सह समाज सेवी बेचन पासवान, वार्ड सदस्य सुबोध यादव, सतेंद्र यादव, दीपू पासवान , संजय कुमार,ओम प्रकाश के अतिरिक्त दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।





