बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बासेतकुंड़ी फुटबॉल मैदान में फोर जी स्मार्ट क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम शामिल हुई। प्रतियोगिता का उद्घाघाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने फुटबॉल को की मार कर एवं फीता काटकर किया। जिप अध्यक्ष ने फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने आये प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीम ने भाग लिया एवं कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। वहीं फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में बोयेस स्टार ताला टोला ने जीत दर्ज किया एवं कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता विश्वजीत सोरेन पश्चिम बंगाल एवं उपविजेता ताला बाबू किस्कू आलूदहा बना। प्रतियोगिता में विजेता फुटबॉल टीम को एक बड़ा खंस्सी, एवं उपविजेता टीम को एक खंस्सी वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता को दस हजार एवं उपविजेता को आठ हजार नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिप अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साहित अन्य बातें कहीं मौके पर प्रधान परमेश्वर मुर्मू, विनोद हेम्ब्रम, योगेश टुडू, मानवेल हेंब्रम, बबलू पहाड़िया, कोबैश मुर्मू, संजय हंसदा, मनोज हेमरोम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, क्लब के सदस्य, एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।






