Search

June 20, 2025 10:41 pm

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने शोक व्यक्त कर की रिबिका हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की मांग।

-हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी के पूरे परिवार के लगभग 7 लोगों को गिरफ्तार किया है

बरहरवा:-जिला के बोरियों में रेबिका हत्याकांड मामला पूरे झारखंड में सनसनीखेज और जघन्य अपराधिक घटना के रूप में सामने आया है जिसमें आदिम जनजाति पहाड़िया 22 वर्षीय युवती रेबीका के प्रेमी दिलदार अंसारी ने 50 टुकड़ों में काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।जिसकी जांच पुलिस टीम लगातार कर रही है,इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शोक जताते हुए हत्याकांड मिस्टर लिफ्ट सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाने की मांग को लेकर जनआक्रोश आंदोलन और जुलूस निकाली थी,इसके बाद राज्यभर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसी क्रम में लगातार शोक सभा एवं कैंडल जलाकर मौन धारण करते हुए बुधवार को की शाम बरहरवा रेलवे स्टेशन चौक परिसर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रखंड महामंत्री अमित कुमार भारती एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री ललिता देवी पासवान के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल एवं पोस्टर लेकर रेबिका हत्याकांड मामले के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी और जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग का आह्वान किया।इस दौरान भाजपाइयों ने घोर निंदा जताते हुए राज्य में एक आदिम जनजाति युवती के साथ किये गए इस जघन्य अपराध के लिए सरकार को नई कानून व्यवस्था पर भी गंभीरता से सोचने की बात कहीं,और महिला सुरक्षा नीतियों पर कड़े प्रावधानों का निष्पादन किया जाना चाहिए।मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रखंड महामंत्री अमित कु भारती,भाजपा जिला महामंत्री कुष्माकर तिवारी,वरिष्ट भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत,भाजपा जिला महिला मोर्चा मंत्री ललिता देवी पासवान,भाजपा बरहरवा मंडल अध्यक्ष उत्तम भगत,संजीत कुमार,यादव,मनीष यादव,सुशील मिश्रा,संजू देवी,अन्नपूर्ण देवी,पूर्णिमा देवी,यसोदा देवी,नीलिमा मंडल,शोभा मंडल,सुषमा मंडल,पापिया मंडल,बेली मंडल,जोशना मंडल,बेली मण्डल,सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर