साहिबगंज से अहमद रजा की रिपोर्ट।
बोरियो,साहिबगंज।बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ स्थित मृतिका रेबिका पहाड़िन के परिजनों से बुधवार को उसके आवास जाकर भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव के नेतृत्व में 21 सदस्य टीम ने मील कर हाल चाल जाना। जहां परिजनों से मिल कर मृतिका रेबिका पहाड़िन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई।उधर, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की रेबिका पहाड़िन के जो भी दोषी हो उसे जल्द से जल्द फांसी की सजा हो। परिजनों के सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ-साथ तत्काल मुआवजा दे।वही कहा की सबसे विभद्र घटना साहेबगंज जिले के अंदर घटी हैं जो अमानवीय घटना घटी है। मृतका रेबिका के शव को काट कर टुकड़े टुकड़े कर उसके खाल को इसलिए उखाड़ लिए क्यूंकि उसकी पहचान ना हो सके। रितिका के शव के टुकड़े को देखकर हर लोगों का रूह तक कांप उठा। निश्चित तौर पर कोई सामान्य व्यक्ति ऐसा कृत्य घटना नही कर सकता है। ऐसे लोगों को जितना जल्दी हो सरकार फांसी की सजा दे।सरकार तो जल जंगल की बात करते है लेकिन यह सच्चाई नही हैं।सच्चाई यह हैं की दबे कुचले गरीब लोगों को कुचलती है।यह झामुमो की सरकार है। वहीं परिजन से मिलने के लिए भापजा प्रदेश महिला मोर्चा, एसटी मोर्चा, बजरंग दल सहित अन्य दल के लोग घर में परिजन से मिलने के लिए तांता लगा रहा। वहीं पूर्व रेणुका मुर्मू ने कही की दो दिन के बाद भी बहुत सारी बातें खुल करके सामने आ रही है। अंतिम संस्कार के समय प्रशासन के लोग आए तो थे लेकिन पीड़िता को कोई भी सहायता नही दी गई हम सब को पता हैं आदिम जनजाति समाज में शव को दफनाने के लिए गड्डे खोदे जाते हैं जिसमें रुपए खर्च होती हैं और यह पीड़िता गरीब परिवार में गुजर बसर कर रहे हैं इसलिए प्रशासन को सहायता राशि 10 हजार रुपए दिया जाता यह जरूरी था लेकिन प्रशासन ऐसे नही किए। मौके पर पूर्व विधायक ताला मरांडी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सबरी पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री ओबीसी अनिता सोरेन, पाकुड़ महामंत्री, भाजपा प्रखंड शिव शंकर पंडित, मनीष ठाकुर, सहित अन्य 21 सदस्य टीम एवं अन्य दल के लोग मौजूद थे।