Search

June 23, 2026 11:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक, पुलिस ने दिलाया सुरक्षित जीवन का संकल्प

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): नशा मुक्ति अभियान एवं सड़क सुरक्षा को लेकर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। मादक पदार्थों का सेवन कई सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया और लोगों को जागरूक करने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल महतो ने प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित, एएसआई संतोष मरांडी एवं एएसआई मनोज मरांडी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के आचार्य, दीदी जी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!