सतनाम सिंह
महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भगतसिंह चौक में जर्जर सड़कों को जेसीबी के माध्यम से समतलीकरण करवाया. बताते चलें कि उक्त सड़क में जलजमाव को लेकर ग्रामीण परेशान थे. वही दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा में भक्तों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े. इसको लेकर कमेटी के सदस्यों ने महेशपुर सीओ से मिलकर जर्जर सड़क को अवगत कराया था. जिसके बाद सीओ ने जेसीबी के माध्यम से सड़क को समतलीकरण कराया।










