Search

August 6, 2026 4:09 pm

झारखंड टेट अभ्यर्थियों के लिए एंडेवर एकेडमी की पहल, निःशुल्क टेस्ट से परखी तैयारी और मिली सफलता की राह

पाकुड़। झारखंड टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और अभ्यास का अवसर देने के उद्देश्य से एंडेवर एकेडमी पाकुड़ द्वारा रविवार को निःशुल्क टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। टेस्ट में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शामिल होकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन किया। इस पहल के माध्यम से अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल मिला, जिससे उन्होंने अपनी तैयारी की स्थिति को समझा और अपनी कमियों को सुधारने का अवसर प्राप्त किया।
संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को सफलता के लिए बेहतर अभ्यास, सही रणनीति और नियमित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से संस्थान की ओर से समय-समय पर निःशुल्क टेस्ट, विशेष कक्षाएं और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिले और वे झारखंड टेट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान संस्थान के शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए नियमित अध्ययन और टेस्ट अभ्यास को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

स्थान: पुराना ब्लॉक, पाकुड़
संपर्क: 9955402943

img 20260621 wa0007532356482219877157
img 20260621 wa00084074800847281768910

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!