Search

June 19, 2026 8:12 am

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर , में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को संस्था लोक कल्याण सेवा केंद्र देवी नगर के साथ बालिकाओं के साथ किया गया । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्ता के बारे मे बताया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को विकास के अवसर प्रदान कर समाज में लड़कियों को सम्मान और अधिकार दिलाना है एवं जब लड़कियां शिक्षित होती है तो देश ज्यादा मज़बूत और सशक्त होता है. दुनियाभर में हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है.। इस वर्ष का थीम ‘लड़कियों के अधिकार में निवेश करें: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण’ (लड़कियों के अधिकार में निवेश करें: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण) रखी गई है।कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया गया जैसे चित्रांकन प्रतियोगिता , वाद विवाद प्रतियोगिता , पौधा रोपण, ग्रुप डिस्कसन के साथ बच्चों को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल सुरक्षा बाल विवाह यौन शोषण बाल तस्करी से सुरक्षा दिलाने हेतु जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम में संस्था के कोऑर्डिनेटर राजीव रंजन,,सुचित्रा मुर्मू, युथ वॉलेंटियर सेवेंटि कुमारी, सुनीला टुडू, बहामुनि, जोगेश्वरी सारेन।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!