Search

May 9, 2026 10:37 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अमड़ापाड़ा थाना परिसर में मनाया गया।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अमड़ापाड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया साथ ही विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम ओर ध्यान आदि योग के तरीकों को किया गया। थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि योग शरीर को ही रोग मुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त शांत और ओजस्वी बनाता है साथ ही योगाभ्यास से शारीरिक व्यवधियों के अलावे मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जाती है। अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के साथ सिर्फ आज ही नहीं नित्य दिन योग करने और स्वस्थ रहने की योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस योगाभ्यास में मुख्य रूप से एसआई देवानंद प्रसाद, विजय कुमार, जलधर हेम्ब्रम, एएसआई तेजनारायण राव, राजेश्वर राम सहित अन्य पुलिस कर्मीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!