Search

May 19, 2026 2:34 pm

अखिल भारतीय कांग्रेस प्रखंड कमिटी के द्वारा राष्ट्रीय झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित

 

इकबाल

महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महेशपुर (घनश्यामपुर) में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार श्री राहुल गांधी के पद यात्रा के समापन पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन सेख द्वारा राष्ट्रीय झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के उपरांत सत्य एवं अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर 75 वां पुण्यतिथि मनाया गया।साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से गांधी जी के जिवनी पर प्रकाश डाला। उनके मार्गदर्शन पर चलने का सभी ने सपथ लिया। इस अवसर पर आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सुत्री सदस्य महबूब आलम, जिला परिषद सदस्य बैधनाथ कोड़ा, उपाध्यक्ष सुधांशु मंडल, महिला अध्यक्षा रेखा रानी मालतो,मंटु मुर्मू,सुहागिनी मरान्डी, मुन्नी मुर्मू,केताबुल सेख, अब्दुल हाय, हैदर अली मौला, मुजफ्फर सेख,बासीर सेख, आलम सेख, अली मुर्तजा,मुसीब अहमद,डा अब्दुल हक,सामसुल जोहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2023 01 30 at 7.25.09 PM WhatsApp Image 2023 01 30 at 7.25.08 PM

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!