Search

April 25, 2026 2:12 am

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक आदिवासी कल्याण छात्रावास में संपन हुई।

धीरेन साहा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर नगर का नगर बैठक आदिवासी कल्याण छात्रावास में संपन हुई। बैठक मे आगामी 07 अगस्त से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न स्कूलों को चिन्हित कर छात्रों के बीच जाकर सदस्यता करने को लेकर योजना बनाई गई, सदस्यता अभियान में महेशपुर नगर के नगर सदस्यता प्रभारी जीत साहा को और नगर के सह सदस्यता प्रभारी रोहित यादव और परेश घोष और कोष प्रमुख सन्नी तिवारी, कोष सह प्रमुख शिवम यादव को बनाया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर “एक गांव एक तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर योजना तैयार की गई। और आने वाले 19 अगस्त 2023 को महेशपुर नगर इकाई का इकाई पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल मिश्रा, जिला संयोजक के गुंजन तिवारी, प्लस टू प्रमुख सन्नी तिवारी, कार्यालय मंत्री जीत साहा, रोहित यादव, परेश घोष, शिवम यादव, राहुल पाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!