बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा -नूनबट्टा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन के धक्के से पिछले 1 सितंबर को एक की मौत के मामले को लेकर मृतक की मां मिरु मुर्मू के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. थाने में दिए गए आवेदन में मृतक राजीन सोरेन की मां ने उल्लेख किया है कि पिछले 1 सितंबर को उसका पुत्र राजीन सोरेन सुबह फुटबॉल खेल देखने घाटचोरा गया था. शाम में ग्रामीणों ने बताया कि उसका बेटा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है. वही वादिनी ने अपने दामाद बाबूधन मुर्मू के साथ अस्पताल पहुंची, तो ग्रामीणों ने बताया कि उसका पुत्र राजीन सोरेन घाटचोरा के पास अज्ञात वाहन चालक उसके पुत्र को धक्का मार कर फरार हो गया है. ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.










