Search

May 5, 2026 7:51 am

अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मी

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मजदूरों की मुश्किलें बढ़ीं।

सतनाम सिंह

पाकुड़: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मी चौथे दिन भी समाहरणालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे रहे। साथ ही सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इधर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल में जाने के बाद जिले के सभी प्रखंड में मजदूरों व प्रवासी मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है। दरअसल झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य सरकार से स्थायीकरण व वेतनमान वृद्धि की मांगों को लेकर चौथे दिन गुरुवार को समक्ष संघ के जिलाध्यक्ष बीपीओ अजीत टुडू की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन में बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमलोगों मांग काफी पुराना है। लेकिन सरकार हमारी जायज मांगों को पूरा करने में असमर्थ है। जिस कारण हमलोग अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में बैठे हुए है।जबतक सरकार स्थायीकरण व वेतनमान लागू नहीं करते है। मनरेगा कर्मी अपनी जीद पर अड़े रहेंगे। सरकार उनकी मांगों को लेकर कई वर्षों से पूरा करने के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रही है।उन्होंने बताया कि कर्मचारी 16 वर्षों से अपनी हक को मांग रहे हैं,लेकिन सरकार देने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे है। मौके पर लिट्टीपाड़ा बीपीओ मानिक दास, मंजुला कुमारी, सब्बीर अंसारी, सनहेलता टुडू, राजीबुल शेख, सफिक आलम, एनामुल हक, अब्दुल गनी, रेजाउल करीम, जय प्रकाश मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!