Search

May 11, 2026 3:39 pm

अपनी मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर ने कोल कंपनी के अधिकृत पदाधिकारियों से की मुलाकात

सतनाम सिंह

450 रुपए प्रति टन की मांग कर रहे हैं ट्रांसपोर्टर को कोल कंपनी ने रेट में हिजापा करते हुए प्रति टन 285 रुपैया रेट दिया,15 रुपए की गई बढ़ोतरी।

पाकुड़ शनिवार को पाचूबाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक एवं नार्थ कॉल ब्लॉक के सहयोगी कंपनी बीजीआर और डीबीएल में कोयला का परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर ने पाकुड़ लड्डू बाबू आम बगान में एक बैठक की जिसमे कई प्रमुख बातों पर चर्चा की गई,जिसमे चार सूत्री मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर में आपसी सहमति बनी, ट्रांसपोर्टर और हाइवा मालिक की मांग के अनुसार पहले कोल ब्लॉक कंपनी बीजीआर और डीबीएल कोयला का ओवरलोड परिवहन करवा रही थी,जिसपर बीजीआर के द्वारा 241.50 रुपए टन डीजल की सब्सिडी के साथ ट्रांसपोर्टर को दिया जा रहा था और डीबीएल के द्वारा 270 रुपए टन फिक्स्ड दिया जा रहा है,लेकिन पाकुड़ प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद परिस्थितियां कुछ बदल सी गई है अब कोल ब्लॉक कंपनी दोनो ट्रांसपोर्टर से कोयला का परिवहन अंडर लोड करवा रही है,कोयला का अंडरलोड परिवहन की वजह एवं कोयला का वजन कम आने और डीजल की खपत में कोई कमी न आने से ट्रांसपोर्टर के साथ हाइवा मालिक काफी परेशान है,कई दौर की मीटिंग भी गई लेकिन कोई ठोस निर्णय तक नही पहुंच पाए ट्रांसपोर्टर और कोल कंपनी,लेकिन वार्ता के साथ कोयला का परिवहन भी जारी था जिसके कारण कुछ ही दिनों में हाइवा मालिक को अंडरलॉड की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा।इन्ही सब मुद्दों को लेकर सभी ट्रांसपोर्टर और गाड़ी मालिक ने स्थिती को भांपते शनिवार लड्डू बाबू आम बगान में बैठक की और कुछ प्रमुख मांगों को लेकर कोल ब्लॉक कंपनी के अधिकृत पदाधिकारी से मुलाकात की है,जिसमे ट्रांसपोर्टर के द्वारा भाड़ा में बढ़ोतरी ₹450 प्रति टन के हिसाब से और कुछ प्रमुख मांगे रखी गई,जिसमे कोल कंपनी के अधिकृत पदाधिकारी ने समस्या को समझते हुए भाड़ा दर 15 रुपए की बढ़ोतरी की, जिसे ट्रांसपोर्टर ने एकमत होकर नकार दिया और कंपनी को चेतावनी देते हुए कहां की भाड़ा में उचित बढ़ोतरी नहीं होगी तब तक हम कोयले का परिवहन नहीं करेंगे अनिश्चित काल तक, जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हमारी गाड़ियां खड़ी रहेगी, एक तरह से चक्का जाम कर कोल कंपनी को चेताया गया की गाड़ी खड़ी होने से रेल के द्वारा कोयला का परिवहन भी प्रभावित हो जाएगा।

1/450 रुपए प्रति टन कोयले का प्रतिवेदन सौंपेंगे ट्रांसपोर्ट
2/ट्रांसपोर्टिंग सिर्फ पाकुड़ जिले के व्यक्तियों को ही मिलना चाइए।
3/ट्रांसपोर्टर को कोयला परिवहन का भुगतान एक महीना में मिल जाना चाइए।
4/लोडिंग पॉइंट पर धर्म कांटा की नापी स्लिप के वजन और भाड़ा दोनो अंकित कर दिया जाए, एक्सीडेंटल मुद्दे को लेकर भी प्रतिवेदन सौंपा जाएगा।

बैठक में सम्मिलित सभी ट्रांसपोर्टर और हाइवा मालिक ने एक सुर में भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया, आज की इस बैठक में बृजमोहन साह, भरत साहा, प्रदीप टेब्रीवाल, मृत्युंजय घोष, हकीम मोमिन, प्रवीण जैन,अमित पाल, अरविंद घोष, बदरुल शेख, अमरापाड़ा से, अमित भगत,विकास भगत,सोनू भगत, मोहम्मद राजा शकील, फारूक,पोखरिया से पवन भगत , बिपिन भगत कुंदन भगत, तसारिया से गिरधारी साह, माथुर साह, एवं पाकुड़ ट्रक ऑनर और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के 150 सम्मानित व्यक्ति आज की बैठक में उपस्थित रहे।

IMG 20230527 WA0003 1
IMG 20230527 WA0004
IMG 20230527 WA0005
IMG 20230527 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!