Search

May 16, 2026 9:51 am

अपराधियों पर रखे नजर , पुराने मामले को करे निष्पादन : एसीडीपीओ

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को पाकुर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बैठक में उपस्थित सभी थानेदारों अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक गस्ती करने, अपराध पर लगाम लगाने, जुआरियों शराबियों, बैंक ,एटीएम, पेट्रोल पंप, मोटरसाइकिल चोर गिरोह, आदि पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखने का आदेश दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से स्पष्ट कहा कि शीघ्र से शीघ्र मार्च के पूर्व मामले को निष्पादन करे। अपराध निमंत्रण मुख्य उद्देश्य रखें। जिले में अमन-चैन और शांति बहाल रहे इस पर बराबर निगरानी रखें। बैठक में पाकुड़ हिरणपुर लिट़्टीपाड़ा के थाना प्रभारी उपस्थित रहे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!