Search

May 6, 2026 4:35 pm

अमर शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की पुण्यतिथि पर दी गई श्रधांजलि

सतनाम सिंह

नक्सली मुठभेड़ में 2 जुलाई 2013 को हुई थी हत्या

अमरजीत बलिहार के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता.. उपायुक्त

पाकुड़: पाकुड़ के तत्कालीन एसपी रहे अमरजीत बलिहार को रविवार को समाहरणालय के समीप उनकी याद में बने स्मृति पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।स्मृति पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला के उपायुक्त वरुण रंजन, मुख्यालय डीएसपी बैद्धनाथ प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित,एसडीपीओ अजीत कुमार विमल सहित पुलिस संघ के अधिकारियों ने बलिहार के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।अमर शहीद अमरजीत बलिहार के साथ 5 जवान शहीद हुए थे उन्होंने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया।तथा सभी शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर याद किया गया।साथ ही पुलिस लाइन में भी अमर शहीद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार के साथ पांच सहीद पुलिसकर्मी के तस्वीरों पर पुष्प देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि शहीद अमरजीत बलिहार की मौत आज के दिन ही नक्सली मुठभेड़ के दौरान हुई थी।उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी याद में बने यहां स्मृति पार्क को और विकसित करने का काम जिला प्रशासन करेगी।

दुमका डीआईजी की बैठक से लौटने के क्रम में काठीकुंड थाना क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में हुई थी हत्या।

2 जुलाई 2013 को तत्कालीन डीआईजी दुमका प्रिया दुबे के बैठक से भाग लेकर पाकुड़ लौटने के दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे काठीकुंड के जमुनी जंगल के पास नक्सलियों ने मेन रोड पर उनके वाहन को रोककर उन पर हमला कर दिया था. नक्सली मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें एसपी अमरजीत बलिहार और उनके अंगरक्षक चालक सहित 5 लोग शहीद हुए थे. हालांकि पुलिस ने इस घटना में शामिल नक्सलियों को खोज निकाला और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब रही।

IMG 20230702 WA0007
IMG 20230702 WA0005
IMG 20230702 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!