बजरंग पंडित
महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने पुrलिस बलों के साथ मिलकर बुधवार अहले सुबह थाना क्षेत्र के अमलागाछी गांव के समीप अवैध कोयला लदा तीन साइकिल जब्त किया है. पुलिस को देखते ही साइकिल पर अवैध कोयला ले जा रहे साइकिल चालक साइकिल छोड़कर भाग निकले. जब्त कोयला लदा साइकिल थाना परिसर में रखा गया है. थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि अमलागाछी गांव के समीप से 10 क्विंटल अवैध कोयला लदा तीन साइकिल को जब्त की गई है. बताया कि अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी।










