सतनाम सिंह
पाकुड़।जिले में खनिजो का अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी श्री वैद्यनाथ प्रसाद, जिला खनन निरीक्षक पिंटू कुमार के नेतृत्व में शिमलॉग ओपी के पास चलाए गए औचक जांच के दौरान शुक्रवार रात्रि को 5 खनिज लदे वाहनों से माइनिंग चालान की माँग की गई एवं उसका सत्यापन किया गया। जिसमें परिवहन चालान सही पाया गया। तत्काल सभी कल जब सही जाने पर सभी गाड़ियों को छोड़ दिया गया।




