Search

April 30, 2026 1:41 am

अवैध खनन व परिवहन व भंडारण हुई तो होगी त्वरित कार्रवाई : उपायुक्त

सतनाम सिंह

चेकनाका में खराब सीसीटीवी को 24 घंटे के अंदर करे ठीक

पाकुड़।शनिवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी व टास्क फोर्स की टीम को को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों व चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से चेकपोस्ट पर गाड़ी पास करा रहे हैं, उनलोगों पर भी सख्त कार्रवाई करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को निदेशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने सभी चेक नाका पर खराब सीसीटीवी को 24 घंटा के अंदर ठीक कर सक्रिय करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक एच.पी. जनार्दनन, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साह, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार, सभी अंचलाधिकारी ,सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230819 WA0049

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!