बजरंग पंडित पाकुड़।
पाकुड़: पाकुड़ जिला में आईपीएल का सट्टे का कारोबार बेहद पैमाने में फल फूल रहा है। सट्टेबाज आईपीएल शुरू होते ही पाकुड़ जिला के सट्टे का बाजार गर्म हो गया है। पिछले 31 मार्च से अभी तक करोड़ो से ज्यादा का सट्टा का बाजार हो चुका है।आईपीएल सट्टेबाजी में पैसा को डबल करने का लालच दिखाकर भोली भाली लोगो को ठगने का काम कर रहे है।इन सट्टेबाजों का नेटवर्क बहुत बड़ा है और यह लोग पाकुड़ शहर को हेड क्वार्टर बना कर पूरे पाकुड़ जिला में सट्टे का कारोबार करवा रहे है।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि सट्टेबाज के मास्टर माइंड पाकुड़ शहर के सफेदपोश की गिनती में आते हैं और बचने के लिए पुलिस अधिकारियों से अच्छे सम्बंध भी बनाये हुए हैं।आईपीएल सीजन के हर एक मैच में टॉस से लेकर बैटिंग, बालिंग, चौके-छक्के, यहां तक कि हर एक रन पर भी दांव लगाए जा रहें है।सूत्रों के अनुसार ये कारोबार ऑनलाइन वेबसाइट और ऑनलाइन एप्लीकेशन के द्वारा किया जा रहा है।इसमें बड़े सट्टेबाज छोटे सट्टेबाज को उसका आईडी पासवर्ड बना कर देते है। और उस आईडी से सारा सट्टे का कारोबार चलाता है।सूत्रों की माने तो पाकुड़ जिला में सैकड़ों से ज्यादा आईडी अभी संचालित है। जो की सारे को पाकुड़ जिला के अलग अलग गांव एवं मोहहोला में चलाया जा रहा है। और शहर में बैठे बड़े बुकी के द्वारा इसे चलाया जा रहा है।
पाकुड़ जिला में कहा चल रहा है अवैध सट्टा का कारोबार
सूत्रों के जानकार के अनुसार सट्टेबाजों का मुख्य केंद्र पाकुड़ जिला के तांतीपाड़ा, गांधी चौक, अंबेडकर चौक, सिंधीपड़ा, शहरकोल, हाटपाड़ा, पियादपुर और आम बागान बताया जा रहा है। यहां से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर, रहसपुर, नवादा, चांचकी, अंजना, चांदपुर, गंधईपुर, इलामी, तारानगर, सीतापहाड़ी, चेंगाडांगा बताया जा रहा है।इसके अलावे हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया,अमड़ापाड़ा एवं महेशपुर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी यह धंधा शुरू हो गया है।शहर में बैठे बड़े सट्टेबाज वर्तमान में बंद घरों से काम कर रहे हैं। कम समय में करोड़पति बनने के सपनों दिखा कर ये सट्टेबाज भोली भाली जनता को लूटने का काम कर रही है। इनके आका बड़े-बड़े आलीशान घर और चमचमाती कार के शौकीन है। इनके कार्य गोपनीय ढंग से चल रहा है। इन्हें न पुलिस का ख़ौफ़ है और न ही प्रशासन की खौफ। अब देखना होगा पाकुड़ पुलिस ऐसे करोड़पति सटोरियों तक कब पहुंचती है।






