Search

June 19, 2026 5:39 pm

आईआरएस कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया व पंचायत अंतर्गत पत्थरडांगा गांव में बुधवार को आईआरएस कीटनाशक छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से कालाजार उन्मूलन हेतु आईआरएस कीटनाशक छिड़काव ग्रामीण क्षेत्र के गांवो में किया जा रहा है । पर्यवेक्षक के टी एस संजय मुर्मू ने बताया पाकुड़िया प्रखंड के कालाजार प्रभावित गांवों में सिंथेटिक पायरेथ्राइड 5% नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर के सभी कमरों में उक्त दवाई छिड़काव करने से बालू मक्खी एवं मच्छर मर जाती है जिससे कालाजार रोगों से 80% तक की कमी आ सकती है। सरकार की ओर से कालाजार रोगी को श्रम क्षतिपूर्ति राशि बीएल रोगी को 6,600 रुपये एवं पीकेडीएल रोगी को 4,000 रुपये दिया जाता है। केटीएस संजय मुर्मू ने सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वह घर के सभी कमरों में पूर्ण छिड़काव कराएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!