राजकुमार भगत
जिले से 72 व्यक्ति जाएंगे “आजमीन ए हज,,
पाकुड़। गुरुवार को जिला मुख्यालय के हरिंनडंगा बाजार स्थित बापू पुस्तकालय में सफर हज 2023 में जाने वाले “आजमीन ए हज” का प्रशिक्षण सह टीकाकरण शिविर का आयोजन बम्बे हज कमिटी व झारखण्ड हज कमिटी के नेतृत्व में अमल करते हुऐ हज इंतेजामिया पाकुड़ के द्वारा किया गया। मुस्लिम पंचायत के सेक्रेटी सह वर्ड पार्षद मो नुरुल हक अंसारी की अध्यक्षता में की गयी शिविर का आगाज़ मौलाना मजहरूद्दीन ने तलावत कुरान से की । वंही प्रशिक्षक हाजी अब्दुल कयूम ने आजमीन ए हज को बंगला जुबान में हज के दौरान होने वाली सारी बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा कि ” आजमीन ए हज” कलमा तलबिया का जिक्र कसरत से करेंगे ।हाजी कयूम ने बताया कि आजमीन ए हज रवानगी से केबल उमराह व हज के नियत के साथ रवाना होंगे। उमराह के बगैर हज मोकम्मल नही होगा । आजमीन ए हज सरकार के गाइड लाइन पर अमल करते हुऐ हज अरकान को अदा करेंगे। हाजी कयूम ने सभी आजमीन ए हज को मीना के मैदान मोजरफ़ा आराफात के मैदान के साथ मदीना मन्वरा में नामाज़ अदायगी के बारे में तफशील से बताया ।अब्दुल रहीम ने आजमीन ए हज को एहराम बांधने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि एहराम बांधने के साथ आप हज में दाखिल हो गए ।इस दौरान कलमा तलबिया आप के जुबान पर होनी चाहिए गैर जरूरी बात भी ना करेंगे। जिला ब्यवस्थापक मो रियाज़ अली ने कहा कि सफर हज के दौरान आजमीन ए हज सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखेगे । उन्होंने कहा कि आज जो टिका करण होगा उसका हेल्थ कार्ड आजमीन ए हज अपने साथ के जाना ना भूले अली ने कहा कि जो कोई आजमीन ए हज दवा का सेवन करते है तो डॉक्टर का पर्चा साथ ले जाएंगे । रियाल आप सभी को यही बैंक से उपलभ्ध होगा ।बैंक से सम्पर्क कर रियाल खरीद ले मौके पर सामूहिक रूप से दुआ की गई । जिसमें मुल्क की सलामती और अमन चैन की दुआ की गई वंही अख्तर हुसैन ने प्रशिक्षण में शरीक हुए।आजमीन ए हज को सफर हज की मुबारकबाद पेश करते हुए सभी से दौराने हज मुल्क हिन्दुस्तान में आपसी भाई चारा और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की। मौके पर स्वस्थ बिभाग के डॉ शमरुल हक ,निगरानी में ए एन एम सबीना लवली सोरेन और सबीना मरांडी ने सभी आजमीन ए हज को मनेजेस्टिक टिका ,पोलियो की खुराक और इंफलीनजा का टीका दिया गया। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा रियाल को लेकर स्टाल लगाया गया था । वंही बैंक के अधिकारी ने सभी आजमीन ए हज को रियाल को लेकर बैंक से सम्पर्क करने की अपील की ।मौके पर ,मो जहीर ,मो समीर ,मो अफजल समेत मो फिरोज आलम जाकिर सेख परवेज़ अंसारी समेत दर्ज़नो लोग मौजूद थे। बता दे कि इस बार जिला से 72 आजमीन ए हज को सफर पर जाना तय है जिसमे 47 मर्द और 25 ख्वातीन शामिल है







